एनएनआई डेस्क
अब एक ऐसे जैकेट का निर्माण किया गया है जो हार्ट अटैक का पता लगाएगी। वैज्ञानिकों ने खास तरह से विकसित एक जैकेट विकसित किया है जो कुछ ही मिनटों में हृदयाघात का पता लगा सकता है। उनका दावा है कि इस जैकेट से हृदयाघात के मरीजों का इलाज आसान हो जाएगा। कन्वेंशनल इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ प्रौद्योगिकी (ईसीजी) पिछले 60 वर्षों से प्रचलन में है लेकिन इसमें मरीज को रक्त जांच के रिपोर्ट के लिए करीब 12 घंटे इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान हृदयाघात से होने वाली समस्या बढ़ती ही जाती है।
अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि यह नया जैकेट हृदयाघात के बारे में डॉक्टरों को कुछ ही मिनटों में सारी जानकारियां डॉक्टरों को मुहैया करा सकता है जिससे इलाज में काफी आसानी होगी। यह जैकेट एक ब्रिटिश कंपनी ने बनाया है। इस जैकेट का उपयोग सबसे पहले ब्रिटेन का ब्रैडफोर्ड रॉयल इनफिरमरी में किया जाएगा। हृदयाघात के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए इस जैकेट में 80 सेंसर लगे हैं जिन्हें मरीज के सीने से जोड़ा जाएगा।

जैकेट लगाएगी हार्टअटैक का पता





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...