Tuesday, May 21st

Last update03:06:11 PM GMT

You are here:: स्वास्थ्य बाप को महंगा पड़ा बेटे का इश्किया

बाप को महंगा पड़ा बेटे का इश्किया

E-mail Print PDF

एनएनआई डेस्क
लंदन

एक 12 वर्षीय किशोर ने अपनी किशोरी प्रेमिका से एक महीने तक मीठी-मीठी बातें कर अपने पिता का मोबाइल बिल 1,5०,००० रुपए पहुंचा दिया। एक महीने के प्यार की कीमत जानने के बाद पुत्र ने अब फेसबुक से चैट करना शुरू कर दिया है।
ऑस्कर रुशेन अपनी 13 वर्षीय प्रेमिका से बातें करने के लिए अपने पिता के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था। समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक उसके तलाकशुदा पिता 65 वर्षीय डेनिस रुशेन ने टेलीफोन कंपनी को लालची बताते हुए कहा कि जब 1०.5० पाउंड प्रति महीने का कांट्रैक्ट अचानक सैकड़ों पाउंड प्रति सप्ताह तक पहुंच गया तो कंपनी को उसे सूचित करना चाहिए था। डेनिस ने कहा कि जब मैंने इतना भारी बिल देखा, तो मुझे लगा कि कोई त्रुटि हो गई होगी। बिल से पता चला कि किसी-किसी दिन कई बार कॉल हुए हैं और एक-एक कॉल दो-दो घंटे तक की है।
उसके पुत्र की मुलाकात किशोरी से एक यूथ क्लब में मार्च के शुरू में हुई थी। दोनों के घर के बीच काफी दूरी थी, इसलिए वे आसानी से मिल नहीं सकते थे। इसलिए दोनों ने फोन पर बात करना शुरू कर दिया। एक महीने के प्यार की कीमत को जानने के बाद पुत्र ने अब फेसबुक से चैट करना शुरू कर दिया है और पिता टेलीफोन कंपनी से लड़ने में व्यस्त है।

AddThis Social Bookmark Button