Wednesday, May 22nd

Last update03:06:11 PM GMT

You are here:: राज्य

प्रदेश

बिहार: 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला DIG सस्पेंड

E-mail Print PDF

प्रादेशिक डेस्क
पटना

बिहार में सीवान जिले के एक शराब व्यवसायी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी सारण प्रक्षेत्र के पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक आलोक कुमार को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी ने आलोक कुमार के निलंबन की पुष्टि की। कुमार को स्वार्थ के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने, अपने पद की गरिमा के प्रतिकूल काम करने, कर्तव्य पालन में लापरवाही और भ्रष्ट आचरण के आरोप में निलंबित किया गया है।

AddThis Social Bookmark Button

बिहारः DIG पर लगा 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

E-mail Print PDF

प्रादेशिक डेस्क
पटना

बिहार के सारण के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) आलोक कुमार पर एक शराब कंपनी से 10 करोड रूपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। डीआईजी पर यह भी आरोप है उन्होंने रंगदारी नहीं देने पर शराब कंपनी के प्रतिनिधि को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। शिकारय की प्रारंभिक जांच में पुलिस को अपने इस आला अफसर के खिलाफ रंगदारी मांगने के सबूत भी मिल गए हैं। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, मगर डीआईजी पर अभी हाथ नहीं डाला गया है। न तो उन्हें निलंबित किया गया है और न ही कोई अन्य कार्रवाई। फिलहाल मामले की जांच फिलहाल आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

AddThis Social Bookmark Button

पुलि‍स से हो साठगांठ तो यूपी में रेप करना आसान!

E-mail Print PDF

प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ

आमतौर पर बलात्कासर की शिकायतों पर यूपी पुलिस का रवैया कैसा रहता है इसका उदाहरण राजधानी लखनऊ में हुई कुछ वारदातों में सामने आ गया है। बंथरा में बच्ची के साथ दुष्कसर्म हुआ और दो दिन तक पुलिस मामले को दबाए रही। आखिरकार अफसरों तक शिकायत पहुंची तो मामला दर्ज किया गया। तीन दिन बाद अब राजधानी के ही आलमबाग इलाके में गैंगरेप की शिकार एक किशोरी के साथ पुलिस ने यही किया। दो दिन तक मामले में सुलह कराने की बात करके दबाए रही। पता चला कि इस दौरान आरोपी लड़की के परिजनों पर 25 हजार रुपए लेकर मामला खत्मा करने का दबाव डालते रहे। फोन पर धमकियां भी देते रहे। 

AddThis Social Bookmark Button

कुंभ में पुलिसकर्मी भी नहीं छोड़ रहे पुण्य कमाने का मौका

E-mail Print PDF

प्रादेशिक डेस्क
इलाहाबाद   
तीर्थराज प्रयाग में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन-महाकुम्भ मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात हजारों पुलिसकर्मी भी गंगा स्नान कर पुण्य पाने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। मेले में तैनात पुलिसकर्मी ड्य़ूटी में तैनात होने से पहले दूसरे श्रद्धालुओं की तरह हर रोज सुबह-सुबह गंगा में डुबकी लगाकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। महाकुंभ में अपनी तैनाती का वे पूरा लाभ उठा रहे हैं।

AddThis Social Bookmark Button

कुंभ में दिखा 'खाकी वर्दी' का मानवीय चेहरा

E-mail Print PDF

प्रादेशिक डेस्क
इलाहाबाद

अपने कारनामों के चलते लोगों का विश्वास खो चुकी और बात-बात पर खाकी वर्दी का रौब दिखाने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस का मानवीय चेहरा यहां सोमवार से शुरू हुए महाकुंभ के दौरान नजर आया। पुलिस के बदले हुए रवैए को देखकर देश ही नहीं, विदेशी मेहमान भी आश्चर्यचकित हैं। बात-बात पर रौब झाड़ने और आक्रमकता दिखाने वाली पुलिस महाकुंभ में आने वाले देसी-विदेशी मेहमानों के लिए गाइड का काम कर रही है। देश ही नहीं, विदेशी मेहमान भी यहां तैनात पुलिसकर्मियों के सहयोगात्मक रवैये की वजह से उनकी तारीफ कर रहे हैं।

AddThis Social Bookmark Button

Page 5 of 388