Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: राज्य राज्य जांच के दौरान 46 प्रत्याशि‍यों के नामांकन प्रपत्र सही मि‍ले

जांच के दौरान 46 प्रत्याशि‍यों के नामांकन प्रपत्र सही मि‍ले

E-mail Print PDF

मनोज दुबे
इटावा

उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2012 के चुनाव प्रक्रिया के अन्तर्गत जनपद इटावा की तीनों विधान सभाओं के लिये भरे गये नामांकन पत्रों की जांच का कार्य सोमवार को पूरा हुआ,जिसमें 200- इटावा विधान सभा क्षेत्र से 22 नामाकन पत्र भरे गये थे,जिनमें एक नामांकन पत्र सही नहीं पाया गया। 199- जसवन्तनगर वि‍धानसभा क्षेत्र से13 आवेदन पत्र भरे गये थे,जिनमें एक नामांकन पत्र दो लोगों के एक ही दल से होने के कारण एक नामांकन पत्र निरस्त कर दि‍या गया। जिला निर्वाचन अधि‍कारी पी.गुरूप्रसाद ने बताया कि 199 -जसवन्तनगर विधान सभा क्षेत्र के लिये अब कुल 12 प्रत्याशी हैं, जिनमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अजय कुमार,बहुजन समाजवादी पार्टी से मनीष यादव पतरे,भारतीय जनता पार्टी से राकेश कुमार, समाजवादी पार्टी से शिवपाल सिह यादव,राष्ट्रीय समानता दल से अभिषेक कुमार,इण्डियन ओसनिक पार्टी से नरेन्द्र कुमार, भारतीय रिपब्लिकन पार्टी से मनोज कुमार, महान दल से सुजीत कुमार, जनक्रान्ति पार्टी से सुनील कुमार, निर्दलीय कुंवरपाल,पीयूषा और ब्रजेश कुमार हैं। 200-इटावा विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से अशोक दुबे,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से कोमल सिंह,बहुजन समाजवादी पार्टी से महेन्द्र सिंह,सीपीआईएम से मुकुट सिंह यादव, समाजवादी पार्टी से रघुराज सिंह शाक्य, राष्ट्रीय लोकमंच से अमर सिंह,नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी से अशोक कुमार, जनक्रन्ति पार्टी से करन सिह,आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस से जोगेन्द्र सिंह,लोकजन शक्ति से मीनेन्द्र कुमार,पीस पार्टी से मृत्युजय चौधरी उर्फ कुक्की,राष्ट्र निर्माण पार्टी से राजेन्द्र कुमार,वोटर्स पार्टी से लज्जाराम,नैतिक पार्टी से सुनील कुमार, इण्डियन जस्टिस पार्टी से सुरेशचन्द्र दीक्षित और निर्दलीय के रूप में अनिल कुमार, अनूप कुमार, कृष्ण कुमार, मनोज, मुकुट सिंह, विजेन्द्र सिंह कुशवाह के पर्चे सही पाये गये। इसी प्रकार से 201-भरथना(सुरक्षि‍त) विधान सभा क्षेत्र के लिये बहुजन समाजवार्दी पार्टी से राघवेन्द्र कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से राजेश्वरी सिंह, नेशलिस्ट कांग्रेस पार्टी से डा.रामभरोसे लाल,भारतीय जनता पार्टी से सावित्री कठेरिया, समाजवादी पार्टी से सुखदेवी वर्मा, नैतिक पार्टी से अयोध्या प्रसाद, वंचित समाज पार्टी से अरविन्द कुमार, रिपब्लिकन (ए)पार्टी से खुशीलाल, लोक जनशक्ति पार्टी से पुष्पेन्द्र,इण्डियन जस्टिस पार्टी से बदन सिंह, जन क्रान्ति पार्टी से लालजी, राष्ट्रीय लोकमंच पार्टी से सतीश कुमार, महान दल से हरी किशन के नामांकन पत्र सही पाये गये।

AddThis Social Bookmark Button
Comments (0)Add Comment

Write comment

busy