Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: राज्य राज्य कांग्रेस प्रत्याशी अजय यादव को भेजा जेल

कांग्रेस प्रत्याशी अजय यादव को भेजा जेल

E-mail Print PDF

मनोज दुबे
इटावा

आखि‍रकार इटावा पुलि‍स शनि‍वार को जि‍ले की 199-  अजय यादव को गैर जमानती वारंट के मामले में मि‍ले अदालती आदेश के तहत गि‍रफ्तार करने में सफल हो ही गई। यदि‍ पूर्व कांग्रेसी नेता और पूर्व केन्द्री य मंत्री स्व.बलराम सिंह यादव के बड़े पुत्र अजय को चुनाव लड़ने का मोह न होता तो शायद पुलि‍स उन्हें गि‍रफ्तार करने के लि‍ए ढ़ूंढती ही रह जाती। पर्चा भर जाने के बाद उन्‍हें शपथ पत्र जो देना था। गि‍रफ्तार जसवंतनगर के कांग्रेस प्रत्यांशी अजय यादव गुड्डू के खि‍लाफ शहर की कोतवाली में मुकदमा नम्बर 2663/10 और अपराध संख्या 215/07 के तहत धारा 420,407,408,471 के तहत मामला दर्ज है, जो उनके छोटे भाई वि‍जय यादव ने दर्ज कराया है। अजय अभी तक कि‍सी भी पेशी पर अदालत नहीं पहुंच थे,लेकि‍न उनके कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में जि‍ले की 199-जसवंतनगर वि‍धानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की जानकारी सी.जे.एम. के संज्ञान में आने पर पुलि‍स को तत्कांल गि‍रफ्तार करने का आदेश गत 27 जनवरी 2012 को जारी कि‍या था। साथ ही उनको अगली पेशी पर 12 मार्च 12 को अदालत में मौजूद रहने का आदेश जारी कि‍या था। पुलि‍स तभी से उनके हर संभावि‍त ठि‍कानों के साथ- शहर में न्यू कालौनी क्षेत्र में स्थिनत‍ आवास पर नि‍गाहें गढ़ाये हुये थी। शुक्रवार को प्रस्तावकों के जरि‍ये नामांकन प्रपत्र जमा करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी को अब तीन वि‍कल्पो के जरि‍ये अपना शपथ पत्र देना था,लेकि‍न शनि‍वार की सुबह ही जि‍ला अस्पंताल पहुंचे अजय यादव को पुलि‍स ने हि‍रासत में लेकर सीधे न्यांयालय ले गई और फि‍र सी.जे.एम. के आदेश पर नामांकन कराने ले जाया गया और उसके बाद न्यायायि‍क प्रक्रि‍या पूरी हो जाने के बाद जि‍ला जेल भेज दि‍या गया।

AddThis Social Bookmark Button
Comments (0)Add Comment

Write comment

busy