Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: राज्य राज्य IPS को सिपाही पर आया गुस्सा, फाड़ी वर्दी, लगवाई गुलाटी

IPS को सिपाही पर आया गुस्सा, फाड़ी वर्दी, लगवाई गुलाटी

E-mail Print PDF

प्रादेशिक डेस्क
नई दिल्ली

पटियाला कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुजे पी. कुरूबिला को एक कांस्टेबल का फोन पर बात करना इस कदर नगवार गुजरा कि उसने सिपाही दिनेश की वर्दी से बैज उखाड़कर मोबाइल छीन लिया। इतने से भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो कांस्टेबल को गुलाटी (फ्रंट रोल) मारते हुए पूरे अदालत परिसर का चक्कर लगाने के लिए मजबूर किया। दिनेश पुलिस अधिकारी के सामने गिड़गिड़ाता रहा लेकिन नौकरी खोने के डर से उसने कोर्ट परिसर में करीब 250 मीटर तक गुलाटी लगाई। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, इस मामले में अदालत ने पुलिस आयुक्त से पूरे मामले की जाँच रिपोर्ट एक माह में मांगी है।
अदालत ने इस रवैये को अमानवीय करार देते पुलिस आयुक्त को कार्रवाई करके रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। जानकारी मिलने पर पुलिस आयुक्त ने कुरूबिला को मुख्यालय बुलाकर फटकार भी लगाई है। कोर्ट परिसर में सुबह करीब सवा ग्यारह बजे कांस्टेबल दिनेश की ड्यूटी गेट नंबर छह पर लगी हुई थी। इसी गेट से सादी वर्दी में कुरूबिला निकले। उन्होंने दिनेश को फोन पर बात करते पाया तो उनका गुस्सा आसमान पर चढ़ गया औऱ उन्होंने पुलिसकर्मी को वहीं पर सजा दे डाली। मौके पर मौजूद वकीलों की मानें तो इस दौरान कांस्टेबल ने सीनियर अधिकारी से काफी मिन्नतें करी और अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी लेकिन कुरूबिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसके बाद दिनेश ने नौकरी जाने के डर से कोर्ट परिसर में ही करीब 250 मीटर तक गुलाटी मारी।

AddThis Social Bookmark Button
Comments (0)Add Comment

Write comment

busy