Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: राज्य राज्य मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, 27 की मौत

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा, 27 की मौत

E-mail Print PDF

प्रादेशिक डेस्क
मैनपुरी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार की शाम एक ट्रक व बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से आस-पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा कितना भयंकर था इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बस के परखच्चे उड़ गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को औछा थाने के हवेली गांव के निकट बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में घायल होने वालों में एक की जिला अस्पताल और एक अन्य की सैफई के आयुर्विज्ञान संस्थान में मौत हो गयी, जिन्हें लेकर इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 27पर पहुंच गयी है, 12 से अधिक लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। जिले के कठेरा गांव से तिलक चढ़ाने के लिए 40 लोगों को लेकर एटा जा रही एक बस कल देर शाम औछा थाने हवेली गांव के निकट एक ट्रक से भिड़ गयी थी, और उस दुर्घटना में 23 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गये थे, जिन्हें मैनपुरी जिला अस्पताल के अलावा सैफई और आगरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. जिला प्रशासन ने इस दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं और सदर तहसील के उपजिलाधिकारी जय शंकर दुबे ने बताया है कि वे आज से अपनी जांच शुरू कर दी है।

 

AddThis Social Bookmark Button
Comments (0)Add Comment

Write comment

busy