विकास साहू
संवाददाता, बदायूं
उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में एक लड़की ने पुलिसकर्मी की मौजूदगी में बाहरी युवकों पर पुलिस चौकी के अंदर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। मामला कोतवाली क्षेत्र की लालपुर चौकी का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार सिपाही से पूछताछ की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र की लालपुल पुलिस चौकी पर एक लड़की ने अपने साथ पुलिस चौकी के अन्दर बलात्कार का आरोप लगाया है। युवती राधा (काल्पनिक नाम) अपने नाना इकराम खान के साथ दरगाह पर हाजरी देने आई थी। रात में दो सिपाही राधा और उसके नाना को पुलिस चौकी ले आए और चौकी के एक कमरे में बंद कर दिया। लड़की का आरोप है कि एक गोपाल नाम का युवक जो सिपाहियों के साथ था, उसने मेरे साथ बलात्कार किया।
पीड़िता लड़की राधा के नाना का कहना है कि पुलिस वाले उसे और उसकी नवासी को दरगाह से पकड़ कर लाये और उसके साथ मारपीट की, लड़की के लाख गिड़गिड़ाने के बाद भी उसके साथ बलात्कार किया। इस पूरे घटना क्रम के दौरान सुमित नाम का सिपाही भी वहां मौजूद रहा। वहीं दरगाह कमेटी के लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस वाले पीड़ित लड़की और उसके नाना को संदिग्ध मान कर उठा ले गए। जहां पुलिस चौकी पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया गया। लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने चौकी से पीड़ित लड़की और आरोपी गोपाल को बरामद किया।
चौकी में बलात्कार की खबर से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया और आनन-फानन में आला अफसर मौके पर पहुंच गए और मौके का मुआयना किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और गोपाल नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही सिपाही सुमित से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।







देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...