प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में विधायकों पर मेहरबान नज़र आ रही अखिलेश सरकार का विधायकों को कार खरीदने के लिए छूट देने के फैसले की विधायकों ने निंदा की है। यूपी विधानसभा के सदस्य बीजेपी विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने कहा कि अखिलेश सरकार का यह फैसला किसी भी तरह न्यायसंगत नहीं है।
सरकार के कद्दावर मंत्री आजम खान अपने सीएम का बचाव करते हुए कह रहे हैं कि यह फैसला उन गरीब विधायकों के लिए हैं, जो कार की कमी के चलते अपने क्षेत्र के विकास का पूरी तरह निरीक्षण नहीं कर पाते हैं। यूपी में अखिलेश सरकार ने विधायक निधि से गाड़ी खरीदने की छूट देने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद विधायक अब 20 लाख तक की गाड़ी खरीद सकते हैं। यह ऐलान यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को किया। गौर हो कि इस समय उत्त र प्रदेश में कुल 403 विधायक हैं।
फैसले में यह भी कहा गया है कि विधायक निधि से गाड़ी खरीदने के बाद इसे पांच साल के बाद अपने नाम पर करवा सकते हैं। इस मद में 80 करोड़ 60 लाख रुपये का खर्च आएगा। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने हालांकि अखिलेश के इस फैसले का विरोध किया है। बीजेपी भी सरकार के फैसले के खिलाफ है।







देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...