प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में हालही में संपन्न हुए निकाय चुनावों की मतगणना का काम शनिवार को झमाझम बारिश और भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया। बारिश और बिजली की सही आपूर्ति न होने की वजह से सूबे के कई जिलों में काम प्रभावित हुआ और उन जगहों पर मतगणना का काम देरी से शुरू हुआ।
गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, भदोही और रायबरेली में बारिश की वजह से मतगणना का काम देरी से शुरू हुआ जिससे लोगों ने जमकर हंगामा किया। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतगणना केंद्रों पर पुलिस बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इन जगहों पर पुलिस की रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि मतगणना के दौरान 12 महापौर, 590 नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्षों तथा 10842 पार्षदों की किस्मत का फैसला आज होगा।







देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...