प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में एक ट्रेक्टर-ट्रॉली और ट्रक में टक्कर हो जाने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। सभी पीड़ित अंतिम संस्कार की क्रिया में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के निकटवर्ती गांव बिलासपुर के लोग गांव के ही एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शुक्रताल में गंगा घाट पर गए थे। अंतिम संस्कार के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तो भोपा-यूसुफपुर रो़ड पर उनका ट्रेक्टर-ट्रॉली एक सामने से आ रहे ट्रक में टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राली में सवार 14 लोगों ने मौके पर ही दम तो़ड दिया, वहीं छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सीएमओ आनंद स्वरूप ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। मुजफ्फरनगर के एसएसपी डॉ बी. बी. सिंह के अनुसार टक्कर बहुत भीषण थी और पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ करेंगी। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर गांव में शोक की लहर फैल गई।







देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...