प्रादेशिक डेस्क
कानपुर
कानपुर बिधनू थाना क्षेत्र के मदरसा गांव में उस वक्त हडकंप मच गया जब सौ रुपए का नोट निकालने गए एक बच्चे समेत तीन लोगों की सीवर टैंक में दम घुटने से मौत हो गयी। यह घटना उस वक्त हुयी जब एक लड़के का सौ रुपए का नोट उड़कर सीवर टैंक के अन्दर चला गया। यह सौ का नोट मुकेश के लड़के संदीप का था। संदीप नोट निकालने के लिए सीवर टैंक के अन्दर उतर गया और बाहर नहीं निकला। जब संदीप कई घंटो तक बाहर नहीं आया तो उसका पिता संदीप को निकालने के लिए सीवर टैंक में उतर गया लेकिन मुकेश भी बहार नहीं आया।
इससे मुकेश के परिवार में हडकंप मच गया इसकी सूचना जब गांव वालों को मिली तो मुकेश के पड़ोस में रहने वाले नीरज और सुरेन्द्र भी उनको निकालने के लिए सीवर टैंक में उतर गए लेकिन वह भी बहार नहीं आए। जब काफी देर तक चारो सीवर टैंक से बाहर नहीं आए, तब ग्रामीण रस्सी बांधकर सीवर टैंक में उतर गए और चारों को मृत अवस्था में बाहर निकाला। माना यह जा रहा है कि चारो की मौत सीवर टैंक में बनी जहरीली गैस की वजह से हुयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों लोगों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आक्रोशित गांव वालों ने पोस्टमार्टम न करने को लेकर कानपुर-हमीरपुर रोड को जाम कर दिया। वहीं राजनीति चमकाने पहुंचे पूर्व बसपा विधायक आर.पी कुशवाहा को पुलिस ने लाठियों से जमकर मारा। ग्रामीणों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम नहीं होगा। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने शवों को मौके पर मंगा लिया जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खुलने दिया।







देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...