Wednesday, May 22nd

Last update03:06:11 PM GMT

You are here:: क्राइम

क्राइम

इलाहाबादः चलती पुलिस वैन से 10 कैदी फरार

E-mail Print PDF

प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ

इलाहाबाद में आज दस कैदी पुलिस वैन का ताला तोड़कर फरार हो गए। इन सभी कैदियों को पेशी पर नैनी सेंट्रल जेल से कचहरी लाया जा रहा था। इलाहाबाद के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के बालसन चौराहा पर पुलिस वैन के पहुंचते ही यह कैदी ताला तोड़कर फरार हो गए। पुलिस अब इनकी तलाश में जुटी है।

AddThis Social Bookmark Button

महिला थाने में ही लुट गयी महिला की आबरू

E-mail Print PDF

क्राइम डेस्क
प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कितनी सजग है इसकी एक बानगी प्रतापगढ़ में देखने को मिली। अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची एक पीड़िता से वहां मौजूद सिपाही ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पीड़िता के गंभीर आरोपों का संज्ञान लेकर पुलिस के आलाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। 

AddThis Social Bookmark Button

शामलीः स्कूल से लौट रही 4 शिक्षिकाओं पर फेंका तेजाब

E-mail Print PDF

क्राइम डेस्क
लखनऊ
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों द्वारा चार सगी बहनों पर पिचकारी से तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिले के कांदला थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पेशे से शिक्षिका चार सगी बहनें बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी करके घर लौट रही थीं तभी रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उन पर तेजाब फेंका और फरार हो गए। कांदला थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि तेजाब के इस हमले में एक युवती गम्भीर रूप से झुलस गई है, जिसे दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसकी बाकी तीन बहनें मामूली रूप से झुलसी हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

AddThis Social Bookmark Button

2 करोड़ की सुपारी देकर कराया गया दीपक भारद्वाज का मर्डर!

E-mail Print PDF

क्राइम डेस्क
नई दिल्ली
अरबपति बसपा नेता दीपक भारद्वाज हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि दीपक की हत्या के लिए 2 करोड़ रुपये की सुपारी दी गई। पकड़े गए शार्प शूटर पुरुषोत्तम ने इस बात का खुलासा किया है। लेकिन पुलिस ने यह भी कहा है कि पुरुषोत्तम बार-बार बयान बदल रहा है। दीपक भारद्वाज हत्या मामले में प्रदीप नाम के शख्श की गिरफ्तारी हुई है। इस शख्स पर आरोप है कि इसने शूटरों को हथियार सप्लाई किए। इस बीच दीपक भारद्वाज के बड़े बेटे से भी पुलिस ने पूछताछ की है।

AddThis Social Bookmark Button

मुरादाबाद में थाना बना डांस बार

E-mail Print PDF

क्राइम डेस्क
मुरादाबाद

होली के अगले दिन यानी 28 तारीख को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में थाना कोतवाली का रंग कुछ और था। मुरादाबाद में पुलिसकर्मी नशे में धुत थाने में हुड़दंग मचाते दिखे। मुरादाबाद के बुध बाजार थाने में पुलिसकर्मियों ने होली के दिन शराब पीकर थाने में ही ड्रामा शुरू कर दिया।

AddThis Social Bookmark Button

Page 1 of 163

  • «
  •  Start 
  •  Prev 
  •  1 
  •  2 
  •  3 
  •  4 
  •  5 
  •  6 
  •  7 
  •  8 
  •  9 
  •  10 
  •  Next 
  •  End 
  • »