Tuesday, May 21st

Last update03:06:11 PM GMT

You are here:: क्राइम

क्राइम

दिल्ली गैंगरेप मामलाः पुलिस हिरासत में 4 संदिग्ध

E-mail Print PDF

क्राइम डेस्क
नई दिल्ली

दिल्ली में रविवार रात चलती बस में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के सम्बंध में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने चार लोगों को हिरासत में लिया है और दो बसों को जब्त किया है। यह घटना रविवार रात उस वक्त हुई जब पेरा-मेडिकल की एक छात्रा फिल्म देखने के बाद अपने मित्र के साथ बस में सवार होकर मुनीरका से द्वारका जा रही थी। पुलिस के मुताबिक लड़की के बस में बैठते ही लगभग पांच से सात यात्रियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उस बस में और यात्री नहीं थे। लड़की के मित्र ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

AddThis Social Bookmark Button

फैजाबाद का हैवान दरोगा

E-mail Print PDF

प्रादेशिक डेस्क
फैजाबाद

फैजाबाद में पुलिस की खाकी वर्दी पर एक बार फिर बदनुमा दाग लगा है। खाकी एक बार फिर शर्मसार हुयी है और इसे शर्मसार करने वाला कोई और नहीं बल्कि एक दरोगा है। जिसने एक नाबालिग लड़की को बहलाकर फैजाबाद के एक स्थानीय होटल में उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया और उसे बे-आबरू कर दिया। हालांकि लड़की की सूझबूझ के चलते पुलिस मौके पर पहुंच गयी और उस हैवान दरोगा को रंगेहाथ होटल से ही गिरफ्तार कर लिया।

AddThis Social Bookmark Button

विद्यार्थी बने गुंडे, दरोगा को गोलियों से भूना

E-mail Print PDF

क्राइम डेस्क
मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में छात्रों ने एक चौकी प्रभारी को गोलियों से भून दिया। खून से लथपथ घायल दारोगा को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के शिकार दारोगा आनंद पाल सिंह देहात के थाना भावनपुर क्षेत्र की हसनपुर कदीम पुलिस चौकी में प्रभारी के रूप में तैनात हैं।

AddThis Social Bookmark Button

फैजाबादः SSP ने एक साथ 55 सिपाहियों को किया लाइन हाजिर

E-mail Print PDF

क्राइम डेस्क
फैजाबाद

फैजाबाद में बाबरी विध्वंस की 20वीं बरसी के आज ठीक एक दिन पहले एसएसपी फैजाबाद द्वारा की गयी एक बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई के तहत एसएसपी ने बीकापुर कोतवाली के इंस्पेक्टर व 6 सब-इंस्पेक्टर सहित समस्त 55 सिपाहियों को एक साथ लाइन हाज़िर कर तत्काल फैजाबाद पुलिस लाइन में आमद करने का आदेश जारी कर दिया है।

AddThis Social Bookmark Button

दिल्लीः हेडकांस्टेबल ने खुद को गोली मारी

E-mail Print PDF

प्रादेशिक डेस्क
नई दिल्ली

बाहरी दिल्ली थाने में एक हेडकांस्टेबल ने कथित रूप से खुद को गोली मार ली। 49 वर्षीय तेजपाल 1984 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे और वह जून 2011 से कंझावाला थाने में पदस्थ थे। पुलिस ने कहा कि कल दोपहर आपातकालीन ड्यूटी करने के बाद कार्यालय के प्रथम तल पर आत्महत्या कर ली।

AddThis Social Bookmark Button

Page 4 of 163