Friday, May 24th

Last update03:06:11 PM GMT

You are here:: क्राइम

क्राइम

महिला को प्रॉपर्टी डीलरों ने बनाया हवस का शिकार

E-mail Print PDF

क्राइम डेस्क
गाजियाबाद

यूपी के गाजियाबाद में तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर एक महिला से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। यह मामला गाजियाबाद के लोनी इलाके का है जहां इस दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। इन तीनों पर प्रॉपर्टी डीलर पर महिला से घर दिखाने के बहाने रेप करने का आरोप है। महिला की शिकायत के बाद प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों पुलिस की पकड़ से अभीतक बाहर है। महिला की मेडिकल जाच की जा रही है।

AddThis Social Bookmark Button

IAS पर बलात्कार के प्रयास का आरोप

E-mail Print PDF

क्राइम डेस्क
लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक आईएएस अधिकारी पर एक युवती के साथ रेप के प्रयास का आरोप लगा है। मामला दिल्ली से लखनऊ आ रही वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल का है। ट्रेन के एसी बोगी में अपनी मां के साथ सफ़र कर रही युवती ने एक आईएएस अधिकारी पर संगीन आरोप लगाए हैं। वह उसके सामने वाले बर्थ बैठे हुए थे।

AddThis Social Bookmark Button

लूट से दहली दिल्ली, 5 करोड़ लूट ले गए लुटेरे

E-mail Print PDF

क्राइम डेस्क
नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में अब तक की सबसे बडी डकैतियों में से एक में आज चार हथियारबंद लुटेरों ने दक्षिण दिल्ली के एक निजी बैंक के एटीएम में डालने के लिए ले जाए जा रहे सवा पांच करोड़ रुपए लूट लिए और वहां मौजूद गार्ड को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में धन जमा करने आई बैंक की मारुति इको वैन को दिन के करीब डेढ़ बजे हुंदई वरना कार में आए चार-पांच लोगों ने रोका। फिर वाहन में सवार चार व्यक्तियों पर बंदूक तान दी और उन्हें खींचकर बाहर निकाला। लुटेरों ने प्रतिरोध कर रहे दो में से एक सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल गार्ड मुन्नी सिंह को एम्स ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बतायी गई है।

AddThis Social Bookmark Button

मेरठः पानी के विवाद में बहा खून, 3 की हत्या

E-mail Print PDF

क्राइम डेस्क
मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ में किगरी गांव में एक व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर अपने भाई, भतीजे और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह हत्या खेत में नहर के पानी को लेकर हुए विवाद के चलते की गई। घटना रविवार देर रात को हुई। हमलावर फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

AddThis Social Bookmark Button

दिल्ली में सनकी प्रेमियों का खूनी खेल, 4 की मौत

E-mail Print PDF

क्राइम डेस्क
नई दिल्ली
एक सप्ताह में लगातार दूसरी बार राजधानी दिल्ली में हुए सामुहिक हत्याकाण्ड से दिल्ली दहल गई है। पिछली घटना में एक सिरफिरे ने 5 लोगों की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली थी, इस बार सिरफिरों की संख्या 2 थी, उन्होंने 6 लोगों को गोली मारने के बाद एक दूसरे को गोली मार दी। इस हमले में एक सिरफिरे की मौत हो गई, दूसरा घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक बच्ची सहित दो अन्य लड़कियां शामिल हैं।

AddThis Social Bookmark Button

Page 6 of 163