क्राइम डेस्क
इलाहाबाद
इलाहाबाद में अवैध वसूली की वजह से की गई पुलिस फायरिंग में एक शख्स युवक को गोली लगने के बाद जमकर हिंसा हुई। नाराज़ लोगों ने पहले तो पुलिस टीम पर हमला बोलकर कई पुलिस वालों को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। उसके बाद सड़कों पर उतरकर कई गाड़ियों और पुलिस चौकी में तोड़-फोड़ करने के साथ ही आगजनी भी की। पुलिस की हरकत से नाराज़ लोगों ने कई वाहनों और फायर ब्रिगेड की दमकल में आग लगाने के साथ ही धूमनगंज इलाके की बेगम बाज़ार पुलिस चौकी में भी आगजनी की। इतना ही नहीं दिल्ली-हावड़ा नेशनल हाइवे नंबर टू को जाम कर दिया गया है। इलाहाबाद के धूमनगंज इलाके में हालात अभी बेकाबू हैं।
क्राइम



क्राइम डेस्क
क्राइम डेस्क
क्राइम डेस्क
प्रादेशिक डेस्क
देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...