Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: क्राइम देवरियाः निर्दलीय प्रत्याशी को जान से मारने का प्रयास

देवरियाः निर्दलीय प्रत्याशी को जान से मारने का प्रयास

E-mail Print PDF

प्रादेशिक डेस्क
देवरिया
यूपी के देवरिया में एक निर्दलीय प्रत्याशी को जान से मारने की नीयत से कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला बोल दिया। इस हमले में प्रत्याशी गंभीर रूप से घायल हो गया। रामपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ग्रजेश शाही उर्फ गुड्डू शाही पर गुरुवार रात अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के लंगडा बाजार गांव में कल रात करीब 11 बजे शाही को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया है। इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

AddThis Social Bookmark Button
Comments (0)Add Comment

Write comment

busy