Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: क्राइम DSP का क़ातिल कौन ?

DSP का क़ातिल कौन ?

E-mail Print PDF

भड़ास4पुलिस डेस्क
लुधियाना

पंजाब के मोगा में तैनात डीएसपी बलराज सिंह की हत्या के पीछे किसका हाथ है, उनके मर्डर के पीछे का मकसद क्या था, अगर क़ातिलों के निशाने पर डीएसपी थे तो महिला को मौत के घाट क्यों उतार दिया गया, डीएसपी की ऑपट्रा व महिला की इनोवा कार को आसमां खा गया या ज़मीन निगल गई, ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब तलाशने में पंजाब की पुलिस जी जान से जुटी है लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है या यूं कहें कि पुलिस सिवाय अंधेरे में तीर चलाने के कुछ नहीं कर रही।
गोल्फ लिंक इलाके में हुए डीएसपी बलराज सिंह गिल और महिला हत्याकांड में पंजाब की पुलिस पूरी तरह उलझ कर रह गई है। इस जघन्य हत्याकांड 36 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। इतना जरूर है कि पुलिस इस दोहरे हत्याकांड को इसे वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर सुलझाने की कोशिश में है। वहीं इस पूरे प्रकरण पर पुलिस का कोई अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है।

वारदात के बाद गायब हुई डीएसपी की ओपट्रा कार तथा महिला की इनोवा कार का भी कुछ सुराग नहीं लगा है। बहरहाल, महिला के शव की पहचान होने के बाद शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया गया। इस हत्याकांड के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि इस हत्याकांड के पीछे महिला के परिवार का हाथ हो सकता है।

मगर उसकी पहचान होने के बाद यह उम्मीद दम तोड़ गई। मृतक महिला एक प्रतिष्ठित उद्यमी परिवार की निकली। अब पुलिस इसे लूट और रंजिश का मामला होने से भी इंकार नहीं कर रही है। पुलिस महिला के पति तथा डीएसपी के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

AddThis Social Bookmark Button
Comments (0)Add Comment

Write comment

busy