Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: क्राइम मध्यप्रदेश में आदिवासी छात्रा से गैंगरेप

मध्यप्रदेश में आदिवासी छात्रा से गैंगरेप

E-mail Print PDF

क्राइम डेस्क
एनएनआई
एमपी के बैतूल में एक आदिवासी छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। जिले के चिचोली थाना इलाके में कथित तौर पर एक आदिवासी छात्रा को ग्राम सचिव सहित तीन लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया।
सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक जिले के दूरस्थ आदिवासी ग्राम चिरापाटला के ग्राम पंचायत भवन में नवीं में पढ़ने वाली एक आदिवासी छात्रा के साथ ग्राम पंचायत सचिव सहित तीन लोगों ने मिलकर सामूहिक बलात्कार किया। सूत्रों ने बताया कि चिरापाटला के ग्राम बेला निवासी कक्षा नौ की छात्रा अपनी बहन के साथ शनिवार को समीपी ग्राम ऊंटघाट में भागवत कथा सुनने गयी थी। इस दौरान लगभग तीन बजे चिरापाटला निवासी राजा उर्फ मिथलेश आया और दोनों बहनों को बाइक से चिरापाटला ले आया। चिरापाटला में उसने छोटी बहन को उसकी नानी के यहां छोड़ दिया और बड़ी बहन से कहा कि उसके पिता ने उसे ग्राम पंचायत भवन पर बुलाया है। वह बाइक से ही बड़ी बहन को ग्राम पंचायत भवन ले गया जहां उसके पिता तो नहीं थे बल्कि दो अन्य व्यक्ति मौजूद थे। तीनों ने जबर्दस्ती ग्राम पंचायत भवन में उसके साथ बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

AddThis Social Bookmark Button
Comments (0)Add Comment

Write comment

busy