क्राइम डेस्क
ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस का डर भी नहीं रहा। ताज़ा मामला है ग्रेटर नोएडा के दादरी थानाक्षेत्र का जहां एसेंट कार सवार कुछ बदमाशों ने एक चौकी इंचार्ज को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि दरोगा एक होटल पर दबिश देने गए थे तभी कुछ बदमाशों ने अपनी तेज़ रफ्तार एसेंट कार चौकी इंचार्ज के ऊपर चढ़ा दी, इसके बाद बदमाश अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घायल दरोगा को कैलाश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कोट गांव चौकी के चौकी इंचार्ज सोहनपाल को एक मुखबिर ने सूचना दी कि एक होटल पर कुछ बदमाश मौजूद हैं, जिसके बाद दरोगा सोहनपाल अपने साथ कुछ सिपाहियों को लेकर होटल पर दबिश मारने पहुंचे। मौके पर पहुंचते ही बदमाश अपनी एसेंट कार से भागने लगे, इस दौरान उन्होंने चौकी के इंचार्ज को कुचल दिया। इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अपनी एसेंट कार को वहीं छोड़कर फरार हो गए। घायल सोहनपाल को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरोगा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। वहीं पुलिस को शक है कि कल ग्रेटर नोएडा में एसेंट कार से लूट करने वाले बदमाशों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अपराधियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ग्रेटर नोएडाः बेखौफ बदमाशों ने दरोगा को कार से रौंदा, हालत नाजुक





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...