क्राइम डेस्क
फतेहपुर
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने अपनी सगी मौसी की लडकी को शादी से इनकार करने के कारण अवैध तमंचे से गोली मार दी। गंभीर हालत में जहां युवती सुमन को कानपुर रेफर किया गया है, वहीं युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक इसके पहले भी मौसेरी बहन से जबदस्ती शादी का दबाव डालने के लिए फर्जी कागजातों पर उच्च न्यायालय से दूसरी जगह शादी करने पर रोक के लिए स्टे लिया था। जिसे बाद में अदालत ने समाप्त कर दिया था। युवती सुमन की 13 जून को दूसरी जगह शादी होनी थी लेकिन आज अरुण ने उसके घर में घुस कर उसे गोली मार दी।
Set as favorite
Bookmark
Email this
Comments (0)

Write comment
फतेहपुर में प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...