क्राइम डेस्क
इटावा
इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के पिलखर गांव में देर रात एक ही परिवार के 6 लोगों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी। जानकारी के मुताबिक परिवार के मुखिया सुरेश यादव के पूरे परिवार को बेरहमी से काट डाला गया। इस हत्याकांड में सुरेश की पत्नी विमला देवी पुत्र अवनीश और तीन बेटियां रश्मि, श्वेता, सुरभि शामिल हैं। इन सभी की सोते वक्त हत्या कर दी गयी। बताते चलें की अवनीश की 6 जून को शादी होने वाली थी। गांव के लोग भी इस हत्या के बारे में सुबह तब जान पाए जब यह परिवार वाले सोने के बाद नहीं जागे। लोगों ने जब आकर देखा तो बाहर से दरवाज़ा बंद था और पूरा परिवार चारपाइयों पर मरा पड़ा था, मौके पर पुलिस कप्तान सहित जिले का तमाम पुलिस बल पहुंच चुका है और हत्या के कारणों को जानने में जुटा है।

इटावा में जघन्य हत्याकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...