क्राइम डेस्क
प्रबुद्धनगर
प्रबुद्नगर जनपद में अपने पुत्र को उसके पिता के द्वारा खाना न देना इतना भारी पड गया कि उसके पुत्र ने उसके ऊपर चाकुओं से कई वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल पिता को उसके परिजनों ने राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल मामला है जनपद प्रबुद्नगर के थाना आर्दश मंडी के कस्बा बनत का है। यहां के मौहल्ला रेदासपुरी निवासी शब्बीर (68) कस्बें में ही एक मजार पर रहकर पुजा का कार्य करता है. आज शब्बीर का छोटा पुत्र फरमान जो कि जन्म से गुंगा है वो अपने घर पर आया और अपने पिता से खाना मांगा. लेकिन शब्बीर ने उसे खाना देने से मना कर दिया. जिससे गुस्साऐं फरमान ने घर के बर्तनों को फेंकना शुरू कर दिया. पिता ने विरोध किया तो उसने अपने के पिता के सीने, गले व पेट पर चाकुओं के कई वार किये. वह अपने पिता के ऊपर एक खूंखार भेडियें की तरह तब तक प्रहार करते रहा जब तक वह बेहोश होकर जमीन पर नही जा गिरा. जब तक मौके पर उनके पडौसी पहुंचे तो वह दंरिदा अपने ही पिता के पास बैठा था। जिसे उन्होंने पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया. हालाकि इस मामले में पुलिस के अधिकारी जमीनी विवाद बता रहे है।

प्रबुद्धनगरः खाना न देने पर पिता पर हमला





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...