क्राइम डेस्क
बिजनौर
बिजनौर में गुरूवार को लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, जबकि उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के एक पेट्रोलपम्प पर दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। पुलिस ने मारे गए बदमाश और उसके साथियो के पास से लूट के 45 हज़ार रुपए और हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
घटना उस वक्त हुई जब बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में तीन बदमाश एक पल्सर बाइक पर सवार होकर बाईपास रोड पर बने देव फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे और पेट्रोल पम्प पर मौजूद कर्मचारियों को हथियारों के बल पर आतंकित कर दिनदहाड़े 45 हज़ार रुपए लूट लिए और बिजनौर की ओर भाग निकले। घटना की सूचना पर निकली नजीबाबाद और किरतपुर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और भाग रहे तीनों बदमाशो को गांव दुधली के पास घेर लिया। पुलिस पर लगातार फायरिंग कर रहे बदमाशों में से एक को पुलिस ने जवाबी फायरिंग में मार गिराया और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश का नाम संदीप है जो मुज़फ्फरनगर जनपद का रहने वाला है जबकि गिराफ्तार बदमाश बिजनौर के रहने वाले हैं।

बिजनौरः लूट कर भाग रहा बदमाश एनकाउंटर में ढेर





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...