उदय गुप्ता
मुगलसराय
मुगलसराय की राजकीय रेलवे पुलिस ने हाबड़ा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तैतीस लाख दस हजार रुपये और 32 बोर की दो पिस्टल बरामद हुयी है। ये सभी नोट दस दस के हैं। पकडे गये दोनों युवक बिहार के गया के रहने वाले हैं। इन नोटों की खेप को कोलकाता से दिल्ली ले जाया जा रहा था। ये सारे नोट दस दस के हैं और असली हैं।
दरअसल मुगलसराय की जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली की कोलकाता से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ सदिग्ध लोग यात्रा कर रहे हैं। ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर जीआरपी ने जब चेकिंग की तो उनकी आँखे फटी रह गयी। बड़े-बड़े नौ सूटकेसों में दस-दस के नोटों की गड्डियां ठसाठस भारी हुयी थी।
दरअसल इस रेल रूट पर ट्रेन से नोटों की तस्करी का ये मामला नया नहीं है। कुछ दिन पहले ही जीआरपी ने 38 लाख रुपये बरामद किये थे। ये सारे नोट भी दस दस के ही थे और इन नोटों की खेप को इसी तरह कोलकाता से दिल्ली ले जाया जा रहा था। पुलिस भी इस बात को लेकर हैरान है की आखिर दस दस के नोटों की यह खेप दिल्ली क्यों ले जाया जा रहा है। जीआरपी, मुगलसराय के प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह यादव ने बताया की मामले ली सूचना इनकम टेक्स और सेल टेक्स को दे दी गयी है। पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया जाएगा।
बहरहाल जांच तो होती रहेगी लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है की राजधानी जैसी ट्रेनों में पिस्टल और नोटों से भरा बैग ले जाया जा रहा था और सात सौ किलोमीटर की दूरी तय करके यह खेप कोलकाता से मुगलसराय तक पहुच गयी और यहां की जीआरपी ने पकड़ लिया लेकिन बीच रास्ते में पुलिस आखिर कर क्या रही थी।

मुगलसराय: जीआरपी ने पकडे 33 लाख और 2 पिस्टल





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...