अश्वनी निगम
संवाददाता, कानपुर
कानपुर पुलिस ने शातिर लुटेरे लिटिल चंदेल को गुरुवार सुबह हुई मुठभेड़ में मार गिराया। लिटिल चंदेल उत्तर प्रदेश की पुलिस के लिए एक चुनौती बने लुटेरों के सरगना संतोष गौड़ का दाहिना हाथ था। अभी हालही में 16 जुलाई को कानपुर के कर्नलगंज में हुई 18 लाख की लूट का खुलासा करने में लगी नगर की पुलिस समेत एसटीएफ को मुखबिरों द्वारा पता चला की लूट की वारदात को अंजाम देने में लिटिल चंदेल का हाथ था और आज वह फतेहपुर से कानपुर की ओर कहीं जा रहा है।
जिसके बाद पुलिस ने उसे बर्रा स्थित तात्या टोपे नगर के पास घेर लिया। अपने बचाव में लिटिल व उसके साथियों ने पुलिस पर कई फायर किए लेकिन अंत में पुलिस ने लिटिल को मार गिराया। जांच में पुलिस ने लिटिल के पास से बरामद बैग में लूटी हुई मृतक गार्ड की बन्दूक व दूसरे बैग से चार लाख रूपए बरामद हुए।
आपको बताते चले की मारा गया लिटिल चंदेल पिछले कई सालों से फरार चल रहे सरगना संतोष गौड का दाहिना हाथ था। पुलिस ने भले ही लिटिल को मार गिराया हो लेकिन संतोष आज भी न सिर्फ कानपुर पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ है बल्कि यूपी एसटीएफ़ को भी उसकी तलाश है। जिसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित है। इनका गैंग भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ही लूट करता था, साथ ही जिस वारदात को यह गिरोह अंजाम देता था उसमें किसी एक की हत्या करना भी इनका शौक था।

कानपुरः मुठभेड़ में मारा गया लिटिल चंदेल 





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...