Sunday, May 19th

Last update03:06:11 PM GMT

You are here:: क्राइम बदायूं में विकलांग बालिका संग बलात्कार

बदायूं में विकलांग बालिका संग बलात्कार

E-mail Print PDF

क्राइम डेस्क
बदायूं
उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में एक नाबालिग विकलांग बालिका के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उघैनी गांव में कल रात नन्हे नामक व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ अपने पड़ोस के एक मकान में घुस गया और वहां मौजूद 14 साल की विकलांग लड़की से बलात्कार और मारपीट की तथा उसके घर में रखे 30 हजार रुपए लूट लिये। उन्होंने बताया कि वारदात के वक्त लड़की के परिजन दूसरे मकान में सो रहे थे।
लड़की के परिजन का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट चोरी और छेड़छाड़ की मामूली धाराओं में दर्ज की। साथ ही अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिये भी उसके साथ किसी महिला पुलिसकर्मी को नहीं भेजा गया, नतीजतन उसे नियमों का हवाला देकर चिकित्सालय से भगा दिया गया।

परिजन का कहना है कि आपबीती सुनाने के लिये उन्हें तथा लड़की को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मन्जिल सैनी के आवास के बाहर घंटों पड़े रहना पड़ा। इस बीच, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीडित लड़की के साथ किसी भी महिला पुलिसकर्मी को नहीं भेजे जाने की भी जांच होगी और दोषी थानेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

AddThis Social Bookmark Button
Comments (0)Add Comment

Write comment

busy