Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: Home

तीन साल की मासूम के शरीर से निकलीं 28 कीलें

E-mail Print PDF

ज़रा हटके

एनएनआई
इंडानेशिया में चिकित्सकों ने तीन साल की एक बच्ची के शरीर से 28 कीलें निकाली हैं। सुलावेसी द्वीप के माकासर में चिकित्सकों ने बच्ची के पैरों से चार इंच की दो दर्जन से अधिक कीलें, टूटी हुई सिरींज और एल्यूमिनियम की छड़ें निकाली हैं। एक कील तो बच्ची की रीढ़ की हड्डी के निकट से निकाली गई। बच्ची का ऑपरेशन बुधवार को किया गया। एक चिकित्सक कमरुद्दीन ने बताया, ऑपरेशन के बाद से बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उसकी हालत अब ठीक है। बच्ची का सितंबर महीने में एक्स-रे किया गया था और इसमें उसके पैरों और शरीर के पिछले हिस्से में कुछ चीजें मौजूद रहने का पता चला था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची की शरीर में कीलें चमत्कारिक रूप से थीं। बच्ची के मां-बाप को भी कीलों के शरीर के अंदर पहुंचने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

 

AddThis Social Bookmark Button