एनएनआई डेस्क
दुनिया का नंबर एक वफादार साथी अब वफादार नहीं रहा। अपने मालिक के लिए जान तक दे देने वाला जानवर कुत्ता, अपने ही मालिक की जान लेने पर आतुर हो गया। एक बारगी तो हमें भी विश्वास नहीं हुआ लेकिन यह सच है। अमेरिका में ऐसी ही एक अजीबो गरीब घटना सामने आयी है। यहां एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक को गोली मार दी।
एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिगम सिटम के 46 वर्षीय व्यक्ति के साथ यह घटना तब हुई जब वह अपने कुत्ते के साथ बत्तख का शिकार करने गया था। हुआ यूं कि बत्तख के शिकार के क्रम में कुत्ता जोश में नौका में उछला तो उसके पांव नौका में रखे शॉटगन पर पड़ गए और गोली चल गयी। गनीमत यह रही कि बंदूक से चली गोली मालिक को छूती हुयी निकल गयी और चोट हल्की लगी, लेकिन आपात मदद के लिए उसे अस्पताल जाना पड़ा जहां डॉक्टरों ने उसके शरीर से 27 छर्रे निकाले।




