बीजिंग
कहा जाता है कि मनुष्य श्वांस नली बेहद नाजुक अंगों में से एक होती है लेकिन ज़रा सोचिए इसी नाजुक अंग पर यदि खून चूसने वाली जोक चिपक जाए तो क्या होगा। आप और हम तो इसे सोचने भर से सिहर उठेंगे लेकिन चीन के सिचुआन प्रांत में 16 साल के ताओ जियायुआन की स्वांसनाल से डाक्टरों ने एक दस सेमी लंबी जीवित जोंक निकाली। दरअसल, दो माह पहले जब उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा और आवाज फटने लगी तो इसे सर्दी-खांसी मानकर उसकी मां ने कुछ दवाएं दी पर कोई लाभ नहीं हुआ। धीरे-धीरे इस बच्चे का स्वास्थ्य गिरता गया। जब सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी तो परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। जांच-पड़ताल में उसकी श्वांसनली में एक जोंक के डेरा जमाने की बात पता चली। हालांकि डॉक्टरों ने पिछले सप्ताह ऑपरेशन कर जोंक को निकाल दिया है, लेकिन सभी को यह बात परेशान कर रही है कि आखिर जोंक वहां तक पहुंची कैसे?




