एनएनआई डेस्क
बंदर और बकरी की दोस्ती के बारे में जानकर हैरत में पड़ना लाजिमी है। चीन में एक किसान को इस जोड़ी ने परेशान कर रखा है। उस किसान का कहना है कि ये दोनों रोज उसके खेत में घुसकर वहां उग रहीं सब्जियों को खा रहे हैं।
उसके मुताबिक बंदर काफी चालाक है वह पहले बकरी को भेजता है, ताकि पकड़े जाने की स्थिति में वह खुद बच जाए। जब उसको यह अहसास हो जाता है कि उनकी कारगुजारियों को कोई नहीं देख रहा है, तब वह बकरी की पीठ पर मौज से बैठकर सब्जियों को चट करता है। दरअसल, पास के गांव में एक सर्कस आया है। यह कुशल जोड़ी उसी सर्कस की है।




