Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: Home

एसी कोच में 5 फुट का अजगर

E-mail Print PDF

एनएनआई डेस्क
गुवाहटी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में पांच फुट का अजगर मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह अजगह एसी कोच के छत पर लगी खूंटी पर टंगा आराम फरमा रहा था। जब यात्रियों की नज़र इस पांच फुट के अजगर पर पड़ी तो वहां अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ के जवानों ने इस अजगर को पकड़ा। बालेर में आरपीएफ के प्रभारी अधिकारी अमूल्य बिस्वाल ने कहा कि जब ट्रेन मंगलवार शाम सात बजे बालेर स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने स्टेशन पर गश्त कर रहे आरपीएफ के जवानों को सूचना दी। हमने इसकी सूचना तत्काल ट्रेन के गार्ड को दी जिसके बाद हम अजगर को पकड़ने में कामयाब हुए। अजगर को कोच में शौचालय के पास पकड़ा गया। ऐसा संदेह जताया जा रहा है कि यह उस समय भाग गया होगा जब कोई इसकी तस्करी का प्रयास कर रहा होगा। अधिकारी ने बताया कि अजगर के चक्कर में गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन करीब आधा घंटे विलंबित हुई। स्थानीय वन अधिकारियों से अजगर को अपने कब्जे में लेने को कहा गया है।

AddThis Social Bookmark Button