इंटरनेशनल डेस्क
वाशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने किशोरों से हथियारों से दूर रहने का आह्वान किया है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, मिनेसोटा राज्य के मिनेपोलिस शहर में कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि युद्ध के हथियारों का नागरिक समाज में स्थान नहीं होना चाहिए। इस राज्य में पिछले कुछ समय से किशोरों के बीच बंदूक हिंसा में 40 प्रतिशत की गिरावट आई है।
विदेश
हथियारों से अपने को दूर रखें किशोर - ओबामा
अफगान में तालिबान का आत्मघाती हमला
इंटरनेशनल डेस्क
काबुल
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को तालिबान के आत्मघाती हमलावरों और हथियारबंद लोगों ने पुलिस परिसर में हमला कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने पश्चिम काबुल के देहमैजांग में चौराहे के पास स्थित अफगान सीमा पुलिस के परिसर में हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक आत्मघाती हमला सुबह छह बजे हुआ। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है।
इराक: हमलों में 42 की मौत
समाचार प्लस
इराक
बगदाद और उत्तरी इराक में हमलों में 42 लोगों की मौत हो गई। इस बीच देश में राजनीतिक संकट गहरा हो गया है। एक दिन पहले ही हुए आत्मघाती हमले में मारे गए एक सुन्नी विधायक के क्रियाकर्म में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
सीरिया में धमाका, 82 की मौत
इंटरनेशनल डेस्क
अलेप्पो
सीरिया के दूसरे बड़े शहर अलेप्पो के गवर्नर मुहम्मद वाहिद अक्काद ने कहा कि अलेप्पो विश्वविद्यालय में हुये दो विस्फोटों में 82 लोगों की मौत हो गयी और 160 से भी अधिक लोग घायल हुये हैं। अक्काद ने एएफपी को टेलीफोन पर बताया कि अभी तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है और 160 से भी अधिक घायल हुये हैं।
जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं शावेज
इंटरनेशनल डेस्क
कराकस
वेनेजुएला के पूर्व उपराष्ट्रपति इलियास जुआ का दावा है कि राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज क्यूबा में कैंसर की सर्जरी के बाद जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। शावेज पिछले एक माह से अधिक समय से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं जिससे देश में राजनीतिक अस्थिरता को बल मिल रहा है।
More Articles...
Page 3 of 162





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...