Saturday, May 18th

Last update03:06:11 PM GMT

You are here:: विदेश

विदेश

ऑस्ट्रेलिया में बाढ़, 9 मरे, 66 लापता

E-mail Print PDF

मेलबर्न, 11 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिमी राज्य क्वींसलैंड में अचानक आई बाढ़ से नौ लोगों की मौत हो गई और 66 लापता हैं। प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

AddThis Social Bookmark Button

ईरान में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 72 मरे

E-mail Print PDF

तेहरान, 10 जनवरी। ईरान के पश्चिमोत्तर शहर उरमियेह के निकट कल एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 72 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गये। ईरानी रेड क्रिसेंट के प्रमुख महमूद मुजफ्फर ने बताया कि यात्री विमान बोइंग 727 खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान पर 106 लोग सवार थे जिनमें 94 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य शामिल है उन्होंने बताया कि इस हादसे में 72 लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

AddThis Social Bookmark Button

अमेरीका : गोलीबारी में सांसद घायल, 6 मरे

E-mail Print PDF

वाशिंगटन.09जनवरी। अमेरिका के एरिजोना प्रांत के टूसान में एक दुकान में हुई गोलीबारी में एक महिला सांसद सहित कम से कम 18 लोगों को गोली मार दी गई। पिमा कंट्री पुलिस प्रमुख रिच कैस्टिगर ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी की महिला सांसद गेब्रिएल गिफर्डस इस दुकान में स्थानीय लोगों की एक सभा में शिरकत करने आईं थी। तभी एक हथियारबंद व्यक्ति ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

AddThis Social Bookmark Button

अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर होगा भारत

E-mail Print PDF

नई दिल्ली.NNI.08जनवरी। भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति क्षमता (परचेजिंग पावर पैरिटी) के आधार पर 2050 तक अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ देगी। यही नहीं इसमें उस समय नंबर एक पर पहुंच चुकी चीन की अर्थव्यवस्था से भी आगे निकलने का दमखम होगा।
चीन 2020 से पहले अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है। पीडब्ल्यूसी इंडिया के रीजनल मैनेजिंग पार्टनर और लीडर (मार्केट ऐंड इंडस्ट्रीज) जयराज पुरंदरे ने 'द वर्ल्ड इन 2050' रिपोर्ट में कहा, 'भारत को अपनी विशाल जनसंख्या का फायदा मिलेगा। यह पीपीपी के आधार पर 2050 तक अमेरिका को पछाड़ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।'

AddThis Social Bookmark Button

कनिष्क मामले में कनाडाई नागरिक को 9 साल की सजा

E-mail Print PDF

लंदन.NNI.08जनवरी। वर्ष 1985 में एयर इंडिया के कनिष्क विमान में विस्फोट के मामले में सजा काट रहे इंद्रजीत सिंह रेयत को वैंकूवर की अदालत ने झूठा बयान देने के मामले में  9 साल और जेल की सजा सुनाई है। ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट ने इंदरजीत सिंह रेयत की 9 साल की सजा सुनाई। आदेश के अनुसार मुकदमे की सुनवाई के दौरान जेल में बिताए गए 17 महीने की अवधि को देखते हुए उसे सात साल से कुछ अधिक समय जेल में रहना होगा। 23 जून 1985 को मांट्रियल से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया कनिष्क विमान 182 में आयरलैंड के करीब हवा में विस्फोट हो गया था। विमान में सवार सभी 329 लोगों की मौत हो गई थी।

AddThis Social Bookmark Button

Page 142 of 162