इस्लामाबाद, 03 जनवरी। पाकिस्तान में राजनीतिक हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। आतंक और आर्थिक बदहाली से त्रस्त इस देश की जनता को अभी खुशी के दिन नसीब नहीं होने वाले हैं। ताजा हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।
विदेश
पाकिस्तान के हालात खतरनाक, गिलानी को हटाने की मांग तेज
ओबामा ने दिया भारत को झटका, हेल्थकेयर बिल को दी मंजूरी
वाशिंगटन, 03 जनवरी। अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत की चिंताओं की अनदेखी करते हुए 9/11 हेल्थकेयर बिल पर दस्तखत कर दिए हैं। इस बिल के तहत 11 सितंबर 2001 को न्यूयॉर्क में आतंकी हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। गौरतलब है कि भारत ने इस बिल को लेकर चिंता जताई थी।
मिस्र में विस्फोट, 7 मरे, 24 घायल
अलेक्जेंड्रिया.NNI.02जनवरी। मिस्र के उत्तरी अलेक्जेंड्रिया शहर में एक चर्च के बाहर विस्फोट में कम से कम सात लोग मारे गए और 24 घायल हो गए। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक, इस विस्फोट में नए साल का जश्न मनाने के लिए चर्च में एकत्रित हुए लोगों को निशाना बनाया गया था। अधिकारियों ने कहा कि कम से कम सात लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में 24 लोग घायल हुए हैं जिनमें आठ मुस्लिम भी शामिल हैं। अलेक्जेंड्रिया के गवर्नर अदेल लबीब ने सरकारी टेलीविजन से कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमले की साजिश रचने वालों की तलाश की जा रही है।
टाइम जोन बदल कर हासिल किया पैसा
वेलिंगटन.NNI.02जनवरी। वर्ष दो हजार में जब दुनिया नई सदी, नए मिलेनियम में जा रही थी तो पर्यटकों को लुभाने के लिए न्यूजीलैंड के चैटम द्वीप, टोंगा रिपब्लिक और किरीबाती ने दावा किया कि नए साल के सूरज की पहली किरण उनके यहां पड़ती है। 360 डिग्री में बांटी गई हमारी धरती के ठीक मध्य में 180 डिग्री पर एक काल्पनिक इंटरनेशनल डेटलाइन मानी गई है।
रूसेफ बनीं ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति
ब्रासीलिया.NNI.02जनवरी। दक्षिण अमेरिका के सबसे बड़े देश ब्राजील में नए साल का पहला दिन अलग तरह की खुशियां लेकर आया। देश की पहली महिला राष्ट्रपति दिल्मा रूसेफ ने समारोहपूर्वक पद संभाला। पद छोड़ने वाले लोकप्रिय राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने उन्हें बधाई दी। लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ब्राजील की नई राष्ट्रपति रूसेफ 63 साल की हैं। वे पिछले साल अक्टूबर में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में विजयी रही थीं। लूला की कैबिनेट चीफ रह चुकीं दिल्मा पूर्व मार्क्सवादी गुरिल्ला हैं। वे प्रशिक्षित अर्थशास्त्री भी हैं। दिल्मा ने उन नीतियों को जारी रखने की घोषणा की है, जिनसे ब्राजील समृद्धि की राह पर बढ़ा है। देश में अमीर-गरीब के बीच की खाई पाटने का भी वचन दिया है।
More Articles...
Page 147 of 162





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...