Saturday, May 18th

Last update03:06:11 PM GMT

You are here:: विदेश जापान में नाबालिग को मत्युदंड

जापान में नाबालिग को मत्युदंड

E-mail Print PDF


सेंदई.NNI.26नवंबर। जापान में 2 महिलाओं की हत्या और एक व्यक्ति को बुरी तरह जख्मी करने के आरोप में एक नाबालिग को मौत की सजा सुनाई गई है। जापान में पिछले साल शुरू हुई विशेष न्याय प्रणाली द्वारा किसी नाबालिग को सुनाई गई मौत की यह पहली सजा है। पिछले हफ्ते योकोहामा जिले में इसी न्याय प्रणाली के तहत 32 साल के एक व्यक्ति को हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी।
दोषी नाबालिग ने गत 10 फरवरी को अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड की 20 वर्षीय बहन मिका नंबू और उसकी 18 साल की दोस्त मिकाको ओमोरी की हत्या कर दी थी, और उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति को बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपी का नाम नाबालिग होने के कारण उजागर नहीं किया गया। जिस समय उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया उस समय वह 18 साल का था।
उसे अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड को वापस पाने के लिए एक नाबालिग के अपहरण और उसका पैर घायल करने के आरोप में भी दोषी पाया गया। जापानी कानून के मुताबिक 20 साल से कम उम्र के लोगों को नाबालिग माना जाता है।

AddThis Social Bookmark Button