NNI.2 दिसम्बर।एक और सनसनीखेज खुलासे के तहत विकिलीक्स ने भारत को उसकी औकात बताई है। इस खुलासे में यह बात सामने आई है कि भारत कितना डरपोक और दब्बू देश है। इस खुलासे अमेरिका ने भारत की कोल्ड स्टार्ट योजना की खिल्ली उड़ाई है।अमेरिका ने कहा है कि भारत सिर्फ बातें बना सकता है । अपने उपर हुए आतंकी हमलों का जवाब देने का उसमें दम नहीं है ।
यह बात सामने आई है कि मुंबई हमले के बाद अमेरिका भारत के शांति प्रयासों के बारे में क्या सोचता है । अमेरिका यह मानता है कि भारत की कोल्ड स्टार्ट योजना सिर्फ कागजों तक सीमित है। ऐसा न होता तो वह 26/11 के बाद इसके लिए जिम्मेदार पाक को मुंहतोड़ जवाब दे देता...। अमेरिका भारत के बारे में कुछ यही सोचता है। विकिलीक्स की ओर से लीक किए गए एक संदेश से अमेरिका की इस सोच का पता चलता है।
भारत में अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे रोमर ने कहा था कि संसाधनों की कमी के कारण भारत के युद्ध के मैदान में अपनी 'कोल्ड स्टार्ट' योजना पर अमल करने की उम्मीद नहीं है। रोमर ने इस योजना को मिथक करार दिया था। रोमर ने कहा कि भारतीय थलसेना ने यदि कोल्ड स्टार्ट योजना मौजूदा स्वरूप में लागू की, तो इसके इसके मिश्रित नतीजे सामने आएंगे।
कोल्ड स्टार्ट वह योजना है जिसके तहत देश में आतंकी हमला होने पर 72 घंटों में दुश्मन देश पर हमला कर उसके आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत किया जा सकता है। भारत ने यह योजना 2004 में बनाई, लेकिन 2008 में मुंबई पर हमला होने के बावजूद उसे अमल में नहीं लाया गया।
गौरतलब है कि इस सिद्धांत पर भारत में सहमति नहीं बन पाई है और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने भी इसे पूरी तरह समर्थन नहीं दिया है।
रोमर ने यह भी कहा कि भारत ने 26-11 जैसा आतंकवादी हमला होने के बाद भी कोल्ड स्टार्ट सिद्धांत पर अमल नहीं किया। जबकि इस वारदात में शामिल आतंकवादियों के तार पाकिस्तान से सीधे जुड़े हुए थे।
लीक हुए इस संदेश में कहा गया है कि हमला होने के बाद भी भारत सरकार ने कोल्ड स्टार्ट योजना पर अमल नहीं किया, जो इसे किसी भी स्वरूप में लागू करने की दिशा में भारत सरकार की इच्छा को दिखाता है। इस योजना का अस्तित्व में रहना बस भारत की जनता को आश्वस्त करना है और पाकिस्तान पर कुछ दबाव बनाना है।
विकिलीक्स का धमाका:भारत एक डरपोक देश, शांति के नाम पर छुपाता है कायरता-अमेरिका




देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...