टोरंटो.NNI.02दिसम्बर। कनाडा के प्रधानमंत्री के सलाहकार टॉम फ्लेनेगन ने विकीलीक्स मामले में कहा है कि इसके संस्थापक जूलियन असांज की हत्या कर दी जानी चाहिए। सीबीसी के एक टीवी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा को शायद ड्रोन का या किसी और चीज़ का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि असांज से छुटकारा पाया जा सके।
प्रोफ़सर टॉम फ्लेनेगन का कहना था कि ऐसे दस्तावेज़ लीक नहीं होने चाहिए थे। फ्लेनेगन के अनुसार सऊदी अरब और ईरान से संबंधित दस्तावेज़ों के ख़ुलासे की वजह से युद्ध भी छिड़ सकता है।
विकीलीक्स के कागज़ातों के मुताबिक सऊदी अरब के शाह ने अमरीका से ईरान पर हमला करने का अनुरोध किया था और उनके परमाणु कार्यक्रमों को ख़त्म करने की अपील की थी।बहरहाल जब टीवी एंकर ने टॉम फ्लेनेगन को टोककर कहा कि वह बहुत कड़ी टिप्पणियां दे रहे हैं तो उनका कहना था कि वे खुलकर और दिलेरी से बात करने के मूड में हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रोफ़सर टॉम फ्लेनेगन का कहना था कि अगर असांज ग़ायब हो जाते हैं तो उन्हें दुख नहीं होगा।
'मार दो विकीलीक्स के संस्थापक को' - टॉम फ्लेनेगन




देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...