Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: विदेश पुलिस ने अंडरवर्ल्ड का ख़तरा बताकर झूठ बोला - रुश्दी

पुलिस ने अंडरवर्ल्ड का ख़तरा बताकर झूठ बोला - रुश्दी

E-mail Print PDF

इंटरनेशनल डेस्क
एनएनआई
लेखक सलमान रूश्दी ने राजस्थान पुलिस पर उंगली उठाते हुए कहा है कि मैं भारत न आ सकूं इसलिए पुलिस ने मुझे अंडरवर्ल्ड से ख़तरा बताने का झूठ बोला। रूश्दी का दावा है कि जयपुर साहित्य उत्सव में शामिल होने के लेकर उन्हें जान का ख़तरा होने की दी गयी खुफिया जानकारी महज एक ढोंग था। यह झूठी खुफिया जानकारी सिर्फ उन्हें भारत आने से रोकने के लिए थी। रुश्दी ने टि्वटर पर अपने नराज़गी जताते हुए और भारतीय मीडिया में आई खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, राजस्थान पुलिस ने उन्हें जयपुर से दूर रखने के लिए यह साजिश रची। उन्होंने टि्वटर पर लिखा कि राजस्थान पुलिस ने रश्दी को जयपुर से दूर रखने के लिए यह साजिश रची। मैंने इस बारे में पता किया है और मेरा विश्वास है कि मुझसे झूठ बोला गया। मैं बहुत नाराज हूं। अपने ट्वीट पर एक टिप्पणी के जवाब में रुश्दी ने कहा कि उन्हें इस बारे में नहीं पता कि क्या राजस्थान पुलिस ने किसी व्यक्ति विशेष के निर्देशों पर यह झूठी खुफिया जानकारी दी।

AddThis Social Bookmark Button