इंटरनेशनल डेस्क
काहिरा
मिस्र के पोर्ट सैद शहर में बुधवार को फुटबॉल के दो लोकप्रिय क्लबों के बीच मैच के दौरान भड़की हिंसा में कम से कम 73 लोगों के मरने की खबर है। बिना कोई निश्चित आंकड़े दिये उप स्वास्थ्य मंत्री हेशाम शिहा ने एक बयान में बताया कि इस संघर्ष में सैकड़ों लोग घायल हो गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि कल की हिंसा में कम से कम 73 व्यक्ति मारे गये हैं। एक सुरक्षा अधिकारी और एक चिकित्सक ने बताया कि मिस्र की शीर्ष टीम अहले के खिलाफ 3-1 से विजय हासिल करने के बाद घरेलू टीम मासरी के प्रशंसक झुंड बना कर मैदान में घुस आये। उन्होंने दर्शकों पर पत्थर, बोतलें फेंकी और आतिशबाजी भी की जिससे कुछ खिलाड़ी घायल हो गये। नाम नहीं बताने की शर्त पर पोर्ट सैड के एक शवगह के एक चिकित्सक ने बताया कि मतकों में कुछ सुरक्षा अधिकारी भी हैं। मौत के निश्चित कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का पीछा किया और मैदान पर उनके समर्थकों पर धावा बोल दिया। उन पर उन लोगों ने पत्थर और बोतलें फेंकी। एक खिलाड़ी सैयद हमदी ने सरकारी टीवी को बताया कि सुरक्षा कारणों से बाद में खिलाड़ियों को लॉकर कक्ष में ले जाया गया। मिस्र के सरकारी टेलीविजन पर अहले के गोलकीपिंग कोच अहमद नगी ने बताया कि एक प्रशंसक की ड्रेसिंग रूम में मौत हो गयी। नगी ने बताया कि और हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। मिस्र के सरकारी टेलीविजन पर एक अन्य घटना का फुटेज दिखाया गया जिसमें जमालेक और इस्माइलिया टीम के बीच हुए फुटबॉल मैच के बाद काहिरा स्टेडियम में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। इसके बाद अचानक पोर्ट सैड स्टेडियम में हिंसक संघर्ष शुरू हो गया और जमालेक के कोच ने दूसरे हॉफ में नहीं खेलने का निर्णय किया।
फुटबॉल ग्राउंड पर मौत का तांडव, 73 की मौत




देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...