Saturday, May 19th

Last update05:00:28 PM GMT

You are here:: विदेश यूरोपः खून जमा देने वाली ठंड लील गई 220 जिंदगियां

यूरोपः खून जमा देने वाली ठंड लील गई 220 जिंदगियां

E-mail Print PDF

इंटरनेशनल डेस्क
एनएनआई

यूरोप में लगातार जारी खून जमा देने वाली भयंकर ठंड अब तक 220 जिंदगियां लील चुकी है। वहीं मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस सप्ताह के अंत तक इस भयंकर ठंड के क़हर के और तेज़ होने की आशंका जताई जा रही है।
मीडिया में आ रही ख़बरों के मुताबिक यूरोप में पिछले सात दिनों से जारी भयंकर ठंड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 220 तक पहुंच गई है। इनमें से अधिकतर मौतें यूक्रेन में हुई हैं। यूक्रेन के आपात मंत्नालय द्वारा जारी आंकडों के अनुसार इस जानलेवा ठंड की चपेट मे आकर 101 लोगों की मौत हो गई है जिनमें से 64 लोग ऐसे थे जो बेघर थे।

सर्बिया में हजारों लोग बर्फ से पटे अपने गांवों में फंसे हुए हैं। रोम भी बर्फ की चादर में ढक गया है और इटली में वेनिस की नहरें जमने लगी हैं। यूरोप मे चेक गणराज्य में पिछली रात सर्वाधिक ठंडी रही जहां पारा शून्य से 38 डिग्री नीचे लुढक गया। पूर्वी यूरोप का तापमान इस बार रिकार्ड स्तर तक गिर गया है। इस भयानक सर्दी की चपेट मे आकर पोलैंड में पिछले चौबीस घंटों के दौरान आठ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

AddThis Social Bookmark Button