इंटरनेशनल डेस्क
एनएनआई
इराक में गोलीबारी व बम विस्फोटों में तीन तीर्थयात्रियों सहित कम से कम पांच लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हो गए हैं। इराक के अनबर प्रांत में बुधवार को सड़क किनारे एक बस को निशाना बनाकर बम विस्फोट हुआ। बस में लेबनान के शिया तीर्थयात्री सवार थे। यह विस्फोट बगदाद से 110 किलोमीटर दूर रमादी शहर में हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक घटना में तीन तीर्थयात्री मारे गए जबकि सात अन्य घायल हुए।
एक सूत्र ने बताया कि बस सीरिया की सीमा से आ रही थी और इराक के शिया धार्मिक स्थलों की ओर आगे बढ़ रही थी। एक अन्य घटना में दियाला प्रांत में निर्माण कामगारों को ले जा रही एक बस पर हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। इसी तरह बगदाद से करीब 65 किलोमीटर दूर बाकुबा में कुछ बंदूकधारियों ने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। घटना में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
इराकः गोलीबारी व बम विस्फोट में 5 की मौत




देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...