इंटरनेशनल डेस्क
एनएनआई
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि उनकी मां और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के लिए पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ जिम्मेदार हैं। बिलावल ने सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में कहा मुशर्रफ ने मेरी मां बेनजीर की हत्या कराई। अपनी मां की हत्या के लिए मैं उन्हें जिम्मेदार मानता हूं।
यह पूछे जाने पर कि बिलावल ऐसा क्यों कह रहे हैं, उन्होंने कहा क्योंकि उन्हें मुशर्रफ को खतरे की जानकारी थी। खुद मुशर्रफ ने पूर्व में बेनजीर को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि आपकी सुरक्षा का सीधा संबंध हमारे रिश्तों और हमारे बीच सहयोग से है। इन दिनों अमेरिका के दौरे पर आए बिलावल ने कहा जब उन्होंने आपातकाल लागू किया था और यह साफ हो गया था कि वह हमारी आंखों पर पर्दा डाल रहे हैं, तब वह पाकिस्तान में लोकतंत्र की वापसी बिल्कुल नहीं चाहते थे। मेरी मां ने उनके खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी और उनकी सुरक्षा घटा दी गई।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के पुत्र ने कहा कि उनकी योजना अगले चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने और राजनीति में शामिल होने की है। बिलावल ने कहा मैं पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का अध्यक्ष हूं। पिछले चुनाव में मैंने प्रचार नहीं किया था। मैं विश्वविद्यालय चला गया था। मुझे नहीं लगता कि अभी मेरे पास सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कोई जनादेश है। मैं अगले चुनाव में प्रचार करना और फिर बड़ी भूमिका निभाना चाहता हूं।
मुशर्रफ ने कराया मेरी मां का क़त्ल: बिलावल




देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...