इंटरनेशनल डेस्क
इस्लामाबाद
पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान कबाइली इलाके में रविवार को हुए एक संघर्ष में कम से कम 10 आतंकी और एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। दक्षिण वजीरिस्तान के मुख्य शहर वाना की एक सुरक्षा चौकी पर सुबह हथियारबंद आतंकियों ने हमला किया जिसके बाद झड़प शुरू हुई।
मीडिया में आ रही ख़बरों के मुताबिक, हमले में एक सुरक्षाकर्मी मारा गया जबकि एक अन्य घायल हो गया। सरकारी रेडियो पाकिस्तान ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि सुरक्षा बलों के साथ झड़प में दस आतंकी मारे गए और आठ अन्य जख्मी हो गए। खबर में बताया गया कि दो घंटों तक चले संघर्ष में सुरक्षा बलों ने हेलीकॉप्टरों का उपयोग किया और आतंकियों के दो ठिकानों को तबाह कर दिया।
पाकिस्तानः सुरक्षा बलों ने मार गिराए 10 आतंकी




देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...