समाचार प्लस
इस्लामाबाद
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चार भाइयों सहित आठ लोगों की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वे न्यायालय जा रहे थे। यह जानकारी बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक भमबार क्षेत्र में घटी गोलीबारी की यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा थी।
कामरान नामक एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस वक्त हमलावरों ने पीड़ितों गोलीबारी शुरू की, उस समय वे न्यायालय में पेशी के लिए जा रहे थे। कामरान ने बताया कि चार भाइयों सहित आठ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पाकिस्तानः हमलावरों ने 8 को गोलियों से भूना 




देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...