इंटरनेशनल डेस्क
तेल अवीव
शीर्ष स्तरीय बातचीत के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन इजरायल पहुंच चुकी हैं, जहां ईरान के परमाणु कार्यक्रम और बाधित शांति प्रक्रिया पर वार्ता केंद्रित होने की उम्मीद है। क्लिंटन मिस्र के दौरे के बाद, पिछले करीब दो साल में पहली बार यहां आयी हैं। उनके साथ अमेरिकी पश्चिम एशिया मामलों के दूत डेविड हाले और राजनीतिक मामलों की उपमंत्री वेंडी शर्मन भी हैं, जिन्होंने विश्व शक्तियों और ईरान के बीच वार्ता में वाशिंगटन का प्रतिनिधित्व किया था।
अमेरिकी विदेश मंत्री का यह दौरा यूरोप, एशिया और मध्य पूर्व के आठ देशों के अंत में हो रहा है। यहां क्लिंटन इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, राष्ट्रपति शिमोन पेरेज, विदेश मंत्री अविगडोर लिबरमेन और रक्षा मंत्री एहुद बराक से बातचीत करेंगी। प्रतिनिधिमंडल के साथ दौरे पर गए एक अधिकारी ने कहा कि वह फलस्तीन के प्रधानमंत्री सलाम फयाद के साथ भी बातचीत करेंगी। इससे पहले फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ उनकी पेरिस में वार्ता हुयी थी।
इजरायल पहुंचीं हिलेरी क्लिंटन




देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...