इंटरनेशनल डेस्क
इस्लामाबाद
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पाकिस्तान दौरे के लिए औपचारिक तौर पर निमंत्रित करते हुए कहा कि उनकी इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा मिलेगा तथा इसी मौके पर मनमोहन यहां पंजाब प्रांत में अपनी पुश्तैनी गृहनगर का भी दौरा कर सकेंगे।
दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के जरिए मनमोहन को भेजे पत्र में जरदारी ने कहा कि आपको पाकिस्तान दौरे के लिए सहृदय आमंत्रित करते हुए बहुत खुशी हो रही है। जरदारी ने सुझाव दिया कि अगर मनमोहन की यात्रा नवंबर में गुरुनानक की जयंती के मौके पर होती है तो पाकिस्तान की जनता इसे सहृदय लेगी और दोनों देशों के बीच अंतरधर्मीय सद्भाव को भी बढ़ावा मिलेगा। गुरुनानक जयंती इस साल 28 नवंबर को मनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की यात्रा के लिए आपको निमंत्रण देना अद्भुत कदम है। आपके दौरे से हमें अपने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति का जायजा लेने में मदद मिलेगी। जरदारी ने वादा किया है कि वह प्रधानमंत्री के लिए उनके पुश्तैनी गृह नगर गाह (पाकिस्तानी पंजाब) का दौरा करने का भी प्रबंध करेंगे। रमेश जो पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री भी हैं, उन्होंने कहा कि रेलवे में सफाई की क्या दशा है इसके बारे में हम सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में नौ रेलगाड़ियों के 436 डिब्बों में ही जैव-शौचालयों को लगाया गया है।
जरदारी ने मनमोहन को दिया पाक आने का न्यौता




देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...