(मनोज दुबे) जनपद इटावा में 17 अगस्त 2011 को इटावा सदर उप जिलाधिकारी के रूप में चार्ज ग्रहण करने वाले और वर्ष 2008 बैच के पीसीएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया अपनी शुरूआती प्रशासनिक सेवा के ऐसे विलक्षण प्रतिभा के अधिकारी हैं, जो शुरू से ही दो से ज्यादा पदों का दायित्व बखूबी निभाते आ रहे हैं। इटावा में भी वह एसडीएम के पद के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट के पद का कार्य भी बडी जिम्मेदारी और तत्परता से निभा रहे हैं। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में आप जिला टॉपर भी रहे। इन्हीं खूबियों वाले प्रशासनिक अधिकारी की एक खूबी यह भी है कि आप एक अच्छे कवि भी हैं और कई कवितायें आपकी प्रकाशित भी हो चुकी हैं जिस किताब में आपकी कविता छपी उसके पदेन अध्यक्ष यूपी के गर्वनर हैं। ऐसे अधिकारी से साक्षात्कार के लिए समय मांगा तो वह अतिव्यस्तता के बावजूद बात करने को तैयार हो गए, और काम के बीच ही शुरू हो गया बातचीत का सिलसिला। पेश है उनसे हुए सवाल-जबाब के कुछ अंश...
इंटरव्यू
इटावा सदर एसडीएम एस.के.भाटिया से एक मुलाकात
कांग्रेस-द्रमुक की नहीं भ्रष्टाचार और परिवारवाद की हार है - नड्डा
एनएनआई डेस्क। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र की कांग्रेस सरकार को संसद से सड़को तक घेरने वाली देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी की भारी-भरकम प्रवक्ता मीडिया टीम के आठवें नवनियुक्त राष्ट्रिय प्रवक्ता एवं पार्टी के महासचिव जगत प्रकाश नड्डा से पांच राज्यों में आये विधानसभा चुनाओं के परिणाम एवं उत्तर प्रदेश में पार्टी की स्थिति सहित तमाम मुद्दों पर हमारे संवाददाता अनिल पाण्डेय ने खास बातचीत की
यूपीए-1 मे कांग्रेस के पास 145 सीटें थी, लेकिन 5 साल के बाद हमारे पास 200 से ज्यादा सीटें-हमदुल्लहा सईद
एनएनआई डेस्क
2009 के लोकसभा चुनावों ने भारतीय संसद के इतिहास मे कुछ और तथ्य जोड़ दिए। लेकिन इन तथ्यों का एक आंकड़ा भारतीय राजनीति में दूरगामी परिणाम लेकर आएगा। इन चुनावों ने भारतीय संसद को युवा चेहरों से भर दिय़ा। ये भारतीय संसदीय इतिहास की अब तक की सबसे युवा संसद है। और इस संसद के सबसे युवा सांसद हैं श्री हमदुल्लहा सईद।
उत्तर प्रदेश का अगला विकल्प बीजेपी- कलराज मिश्र
एनएनआई डेस्क। आगामी 2012 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की रणभेरी बीजेपी ने प्रदेश में फूंक दी है। पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अपने मंत्रियों के साथ ताबड़तोड़ सूबे में बसपा सरकार के खिलाफ महासंग्राम रैलियां शुरु कर प्रदेश में पार्टी की खोयी साख बनाने की कवायद में लग गए हैं ऐसे में बीजेपी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र को प्रदेश चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बना पार्टी को प्रदेश में मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी उनके कंधे पर डाल दी है। उनसे इन्हीं सारे विषयों एवं राज्य की समस्याओं और पार्टी की रणनीति के बारे में जानने के लिए हमारे संवाददाता अनिल पाण्डेय ने उनसे विशेष बातचीत की-
कांग्रेस का मिशन यूपी-2012 जरूर होगा पूरा- जगदम्बिका पाल
उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े इलाकों मे से एक बस्ति जनपद की एक सशक्त आवाज के रुप में श्री जगदम्बिका पाल पिछले तीन दशकों से राजनीति मे सक्रिय रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानमंडल और विधानसभा के सदस्य के साथ ही वे दो बार उत्तर प्रदेश सरकार मे मंत्री भी रह चुके हैं। श्री पाल 3 दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। तत्काल मे वे डुमरियागंज से लोकसभा सदस्य हैं। श्री पाल अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ना केवल कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ और भरोसेमंद नेता है बल्कि मुख्यमंत्री पद के भी अहम दावेदार हैं। उनसे खास बातचीत की हमारे संवाददाता अनवेश कुमार ने-
More Articles...
Page 1 of 2




