एनएनआई डेस्क
लखनऊ. भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना के आन्दोलन को कमजोर करने तथा अन्ना के नाम का प्रयोग कर राजनीति करने वालों ने अब अन्ना के सहयोगी अरविन्द केजरीवाल तथा उनकी संस्था पर हमला करना शुरू कर दिया है। स्वामी अग्निवेश ने नया आरोप लगाते हुए अन्ना के आन्दोलन के दौरान जो धनराशि जमा हुई थी उसे केजरीवाल ने अपनी संस्था के खाते में जमा किया है जो जनता के साथ एक धोखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल का ऐसा करना एक प्रकार का भ्रष्टाचार है।
मुद्दा
अन्ना के आन्दोलन का फल केजरीवाल को मिला !
सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ भड़काऊ लेख लिखने का मामला दर्ज
एनएनआई डेस्क
नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने सुब्रह्मण्यम स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ एक अंग्रेजी दैनिक में भड़काऊ लेख लिखने के कारण यह कार्रवाई की गई है। हालांकि जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि उनके खिलाफ यह कार्रवाई गृहमंत्री पी. चिदंबरम के इशारे पर की गई है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामे की बयार, स्पीकर पर फेंका पंखा
एनएनआई डेस्क
श्रीनगर
एमएलसी बनाने का झांसा देकर पैसे एंठने वाले नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहम्मद यूसुफ की पुलिस हिरासत में मौत को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बीच ही एक पीडीपी सदस्य ने स्पीकर पर पंखा फेंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। हंगामे के मद्देनजर सदन कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।
बाबा बोले, शहीद हुई राजबाला...
एनएनआई डेस्क
नई दिल्ली. बीते जून में रामलीला मैदान में स्वामी रामदेव और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान जख्मी हुई राजबाला ने सोमवार को जीबी पंत अस्पताल में दम तोड़ा दिया । राजबाला को रीढ़ की हड्डी मैं गंभीर चोट लगी थी जो उनके मौत का कारण बनी। बाबा रामदेव ने राजबाला की मौत को भ्रष्टाचार के खिलाफ शहादत करार दिया है। उन्होंने राजबाला की परिवार की हिम्मत की तारीफ़ की और कहा कि वह उनकी अंत्येष्ठी में शामिल होंगे।
लखनऊ जीता तो दिल्ली दूर नहीं - मुलायम सिंह
एनएनआई डेस्क
लखनऊ. चुनाव भले ही उत्तर प्रदेश विधान सभा के होने वाले हों परन्तु समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को कार्यकर्ताओं को दिल्ली की कुर्सी दिखा रहे हैं। सपा अध्यक्ष का कहना है कि यदि उन्होंने यूपी जीत लिया तो दिल्ली दूर नहीं है। राजनीति में प्रदेश के बाद अगले पायदान पर दिल्ली ही हैं। सपा कार्यकर्ताओं व सदस्यों को एकजुट रहने की सलाह देते हुए श्री यादव ने मुस्लिमों को आकर्षित करने के पूरे प्रयास किए। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के हक की लड़ाई हमेशा सपा ने ही लड़ी है जिसके चलते पार्टी ने अपनी सरकार तक गंवाई है।
More Articles...
Page 1 of 10




