एनएनआई डेस्क
नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने सुब्रह्मण्यम स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ एक अंग्रेजी दैनिक में भड़काऊ लेख लिखने के कारण यह कार्रवाई की गई है। हालांकि जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि उनके खिलाफ यह कार्रवाई गृहमंत्री पी. चिदंबरम के इशारे पर की गई है।
ज्ञात हो स्वामी ने केंद्र सरकार की नाक में दम कर रखा है। टू-जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में वह सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता हैं। पुलिस के एक आला अधिकारी के मुताबिक जुलाई माह में स्वामी ने एक अंग्रेजी दैनिक में एक समुदाय के लोगों को भारत में रहने की सीख देते हुए लेख लिखा था जिसके खिलाफ एक वकील ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की थी।
सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ भड़काऊ लेख लिखने का मामला दर्ज



